पूर्णिया, मार्च 13 -- केनगर, एक संवाददाता।केनगर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए बुधवार की रात तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 स्थित बलुआ गांव निवासी स्व. सकलदेव पासवान का 24 वर्षीय पुत्र डोमी पासवान, बनभाग चुनापुर पंचायत के बनभाग हटिया बारी टोला निवासी गुलाम रसूल का 27 वर्षीय पुत्र मो. करीम तथा बनभाग टोला निवासी मो. ग्यास का 20 वर्षीय पुत्र मो. जमशेद शामिल हैं। पुलिस के अनुसार डोमी पासवान को शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वहीं मो. करीम को चोरी के एक मामले में पकड़ा गया, जबकि मो. जमशेद को लड़की से छेड़खानी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.