समस्तीपुर, अप्रैल 10 -- अविनाश कुमार समस्तीपुर, नप्रि। मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में मोरदिवा गांव निवासी स्व. विरेंद्र पासवान के पुत्र दिनेश पासवान तथा रामकैलाश पासवान के पुत्र राजेश पासवान को गिरफ्तार किया गया है। वहीं शराब से जुड़े एक मामले में मुसापुर गांव निवासी वश्विनाथ यादव के पुत्र सौरभ कुमार उर्फ कन्हैया को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा लगुनिया गिरी टोल से मंतोष कुमार को शराब के नशे की हालत में पकड़ा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.