अलग-अलग मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार
भागलपुर, जून 8 -- सुल्तानगंज, संवाददाता। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुल्तानगंज पुलिस को सफलता मिली है। थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी विभिन्न कांडों में नामजद थे। गुप्त सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें अलग-अलग स्थानों से दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न मामलों में वांछित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- अलग-अलग मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- सराय में चोरी के तीन अपाची बाइक के साथ चार शातिर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.