मऊ, मई 10 -- मऊ। अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत शनिवार की देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्र अंतर्गत आठ आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत थाना हलधरपुर पुलिस टीम ने धारा 87, 137(2), 61(2) बीएनएस के तहत फरार आरोपित आशीष राजभर निवासी बहादुराबाद थाना बडहलगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, थाना रानीपुर पुलिस टीम ने दो वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की शिनाख्त रामनाथ बनवासी निवासी मिर्जापुर थाना रानीपुर, तप्पन यादव निवासी दौलतेपुर थाना रानीपुर के रूप में किया गया। यह भी पढ़ें- बागीचे में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, तीन गिरफ्तार इसी प्रकार मधुबन थाने की पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को जुआ एक्ट के तहत गिरफ्त...