अलग-अलग मामलों के 18 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बगहा, फरवरी 24 -- बेतिया। पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामले के 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार की है। पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में एक वारंटी समेत 18 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से आठ की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है। गैर जमानतीय 18 वारंट का निष्पादन किया गया है। पुलिस इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दी है। विगत 24 घंटे में पुलिस की कार्रवाई में 165 लीटर 340 मिलीलीटर शराब, 34 किलो 308 ग्राम चरस, सात मोबाइल फोन व नौ एटीएम कार्ड जब्त किया गया है। वाहन जांच के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने और आधे अधूरे कागजात वाले वाहन चालकों से एक लाख 77 हजार पांच सौ रुपये जुर्माना वसूल की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.