मुंगेर, अप्रैल 5 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। ​मुंगेर पुलिस ने जिले में अपराधियों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर पिछले 24 घंटों के भीतर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने 16 अपराधियों को दबोचने में सफलता हासिल की है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने शनिवार को पुलिस की उपलब्धियों का ब्योरा साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में से 11 को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में शराब से जुड़े मामलों में कुल 5 लोगों की गिर...