अररिया, जून 5 -- जोकीहाट, (एस)। जोकीहाट थाना पुलिस ने गुरूवार की रात विशेष छापेमारी अभियान चलाकर अलग अलग मामले के दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिन्हें पुलिस पुछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह जानकारी देते हुए जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि नगर पंचायत जोकीहाट के वार्ड संख्या-04 के धनपुरा गांव निवासी मनोज यादव को शराब के धंधा करने मामले में गिरफ्तार किया गया। वह जोकीहाट थाना कांड संख्या 159/26 के नामजद अभियुक्त है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसके अलावा हत्या के प्रयास के एक मामले में नगर पंचायत जोकीहाट के रहीकपुर गांव निवासी मनोज पंडित को भी गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- अलग अलग मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार श्री झा ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण तथा अवैध गतिविधियों...