अलग-अलग मामले में तीन के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई
मऊ, जून 12 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांव में रास्ते के विवाद तथा जमीन के विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को तीन लोगों का शांति भंग में न्यायालय चालान किया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोईिरया पार निवासी बबलू को आने-जाने वालों से बिना किसी कारण के विवाद करने तथा मना करने पर उनसे मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार किया। इसी क्रम में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोईिरयापार निवासी नंदिनी पत्नी चंद्र के एवं राजमती पत्नी सुरेश के बीच शुक्रवार को रास्ते की विवाद को लेकर नोक झोक बाद मारपीट कर लेने के मामले में पुलिस ने इन लोगों का शांति भंग में न्यायालय चालान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.