खगडि़या, मार्च 6 -- बेलदौर, एक संवाददाता पुलिस ने गत अलग-अलग अभियान चलाकर चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में दो अवैध देसी कट्टा एवं कारतूस रखने के आरोप में, जबकि दो लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने गुरुवार को बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के तहत बीपी मंडल पुल के निकट से एक चार चक्का वाहन के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस, मोबाइल एवं एक चार चक्का वाहन बरामद किया गया। दोनों आरोपियों की पहचान महेशखूंट थाना के टेम्हा बन्नी ( रोहड़ी) गांव निवासी अवधेश मंडल के पुत्र रोहित कुमार एवं सिरजुवा गांव निवासी प्रकाश सिंह के पुत्र संतोष कुमार के रूप में की गई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने तेलिहार गांव निवासी नरेश चौधरी के...