भागलपुर, अप्रैल 6 -- थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से विभिन्न कांडों के अभियुक्त को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त, प्रहलाद कुमार नवादा, हंसराज यादव नरसिंहपुर, रोहित कुमार नरसोपुर, विराट कुमार उर्फ बिहार यादव नवादा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार प्रहलाद कुमार पर एक रेलकर्मी से रंगदारी मांगने का आरोप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...