अलग-अलग मामले में गिरफ्तार दो आरोपी को भेजा न्यायिक हिरासत में
खगडि़या, जून 11 -- बेलदौर। एक संवाददाता पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कर उसे गुरूवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के मुताबिक बलैठा पंचायत के वार्ड नंबर छह निवासी अमरेंद्र सिंह के पुत्र रौशन कुमार को उसके पिता एवं भाई ने एक देसी कट्टा एवं एक कारतूस के साथ पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था, जबकि पनशलवा गांव निवासी अनेश सिंह के पुत्र रौशन कुमार को पुलिस ने 174 प्रतिबंधित कॉरेक्स के बोतल के साथ गिरफ्तार किया था। यह भी पढ़ें- पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.