औरंगाबाद, फरवरी 26 -- हसपुरा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामले में चार अभियुक्तों को पकड़कर गुरुवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार नें बताया कि अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे चार अभियुक्त जैतपुर गांव के रंजीत शर्मा, बहादुर बिगहा गांव के सन्नी कुमार, बिरहारा गांव विनय ठाकुर को दाउदनगर न्यायालय और अमझर शरीफ गांव के खुर्शीद अंसारी को सीजेएम न्यायालय अरवल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एक कमेटी गठित कर क्षेत्र में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। शिविर में 19 दिव्यांगों का बना प्रमाण पत्र हसपुरा,संवाद सूत्र। हसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभाकक्ष में गुरुवार को दिव्यांग जांच शिविर लगाया गया। इसमें 21 दिव्यांगों को जांच करते डा.अनिल कुमार ने 19 दिव्यांगों का प्रमाण पत्र बनाया। सभी को 15 दिन...