अररिया, मई 3 -- रानीगंज, एक संवाददाता रविवार को रानीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के विस्टोरिया गोदाम चौक के समीप छापेमारी कर 11.2 लीटर अलग -अलग ब्रांड के कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने थाना क्षेत्र के विस्टोरिया पंचायत के वार्ड 18 निवासी संजय यादव पिता परमेश्वरी यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। छापेमारी दल में अपर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान,पुअनि सुरेन्द्र कुमार , सअनि गौरीशंकर यादव, रविप्रकाश द्विवेदी सहित शस्त्र बल शामिल थे। इधर रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...