हाजीपुर, अप्रैल 29 -- वैशाली। सं.सू. थाना क्षेत्र के अलग-अलग बाजार से एक दिन में तीन बाइक की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली है। यहां मंसूरपुर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल परिसर से थाना क्षेत्र के कम्मन छपडा गांव निवासी नजीम आलम की बाइक चोरों ने चुरा ली। मंसूरपुर गांव निवासी धर्मेन्द्र शर्मा के दरवाजे पर लगी उनकी बाइक को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। वहीं दाउदनगर बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान के परिसर में लगी भगवानपुर रत्ती गांव निवासी अमरेश कुमार की बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है। - प्रभात कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.