सीतामढ़ी, अप्रैल 11 -- सीतामढ़ी। जिले के सभी पांच नगर निकायों में स्टैंडिंग कमेटी के गठन को लेकर चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। जिला निर्वाची पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 16 अप्रैल को एक साथ सभी नगर निकायों में चुनाव कराया जाएगा। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। जिला निर्वाची पदाधिकारी ने प्रत्येक नगर निकाय के लिए अलग-अलग निर्वाची पदाधिकारी की नियुक्ति कर दी है। साथ ही सभी पदों के लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को भी नामित किया गया है। जिससे चुनाव प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके। अधिकारियों को चुनाव से संबंधित सभी कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है।नगर निकाय के सभागार को बनाया गया मतदान केंद्र : निर्वाचन के लिए नगर निकायों के सभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.