बदायूं, मई 6 -- बरेली मथुरा और बदायूं दिल्ली हाईवे पर दो अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो छात्राओं सहित छह लोग घायल हो गए। मंगलवार की सुबह थाना मुजरिया के गांव रसूल निवासी ललित कुमार बाइक से आठ वर्षीय पुत्री अंशिका और पांच वर्षीय पुत्री माधवी को स्कूल छोड़ने उझानी आ रहे थे तभी दिल्ली हाईवे पर कुंडा नरसिंहपुर गांव के पास भूसा लोड ट्रक की चपेट में आने से बाइक फिसल कर गिर गई जिससे दोनों छात्राएं घायल हो गई। दूसरा सड़क हादसा बरेली मथुरा हाईवे पर बुटला गांव के समय हुआ। जिसमें एक ही बाइक पर सवार थाना मुजरिया के गांव ज्यौरा पार वाला निवासी 20 वर्षीय विपन पुत्र राम सिंह, 25 वर्षीय प्रभा पत्नी बादाम सिंह 19 वर्षीय संजय पुत्र अहिवरन और 13 वर्षीय अनुराधा पुत्री अहिवरन कार की टक्कर से घायल हो गए। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान...