अलग-अलग दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
मिर्जापुर, सितम्बर 24 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व उसके साथ दुष्कर्म के आरोपी में पुलिस ने गुरुवार तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। संतनगर थाने में 23 सितंबर को एक महिला ने नामजद के विरूद्ध नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी ककरद गांव निवासी राहुल चौहान को गिरफ्तार किया है। वहीं पड़री पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म के आरोपी पकरी का पुरा निवासी सूरज कुमार पाण्डेय उर्फ हर्ष पाण्डेय को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के पिता ने 26 जुलाई को मामला दर्ज कराया था। मड़िहान पुलिस ने किशोरी को बहला फुसला कर भगाने व दुष्कर्म के आरोपी बघैला गांव निवासी मान सिंह को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। पीड़िता की मां ने नामजद के विरुद्ध 21 सितंबर को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.