समस्तीपुर, दिसम्बर 22 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर गांव में रविवार की रात सड़क दुर्घटना में एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान गांव के ही मनटुन राय के पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रभारी डॉ बीके ठाकुर ने सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर करने की बात कही। वहीं दूसरी घटना ध्रुवगामा गांव में सोमवार की दोपहर बाद बाइक की ठोकर से एक महिला जख्मी हो गई। जख्मी महिला की पहचान गांव के ही शांति देवी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को ें भर्ती कराया गया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसके स्वास्थ्य में सुधार होने की जानकारी प्रभारी डॉ बीके ठाकुर ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.