मिर्जापुर, मई 15 -- अहरौरा(मिर्जापुर)। अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को सुबह हुई दुर्घटना में दो बाइक सवारों की मौत हो गयी। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ट्रामा सेन्टर वाराणसी में भर्ती कराया गया है। वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर स्थित अहरौरा थाने के सामने शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे बाइक से अपने रिश्तेदारी से किसी वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद सोनभद्र के राबर्टगंज थाना क्षेत्र के सरौली गांव लौट रहे बाइक सवार 22 वर्षीय रोशन कुमार विश्वकर्मा पुत्र शिवाजी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी सुंदरम 22 वर्ष पुत्र रामजी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- चार पहिया वाहन की टक्कर से एक की मौत सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने घायल सुंदरम को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य क...