अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार घायल, तीन रेफर
गौरीगंज, मई 14 -- शुकुल बाजार, संवाददाता। क्षेत्र के अलग-अलग मार्गों पर हुए दो सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। गंभीर चोट लगने के कारण तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पहली दुर्घटना इन्हौना मार्ग पर संत प्रसाद सूरजदीन महाविद्यालय के पास हुई। बाइक सवार कुलदीप यादव अपनी फुफेरी बहन चांदनी के साथ जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक से साइकिल सवार इंदल की टक्कर हो गई। हादसे में कुलदीप, चांदनी और इंदल घायल हो गए। चिकित्सकों ने कुलदीप और इंदल की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी घटना रानीगंज मार्ग पर गयासपुर के पास हुई। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में पांच घायल, सदर अस्पताल में भर्ती जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें भी प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.