समस्तीपुर, फरवरी 27 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल और नगर थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अंग्रेजी शराब बरामद की है। दोनों मामलों में मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। मुफस्सिल थाने की एएलटीएफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कोरबद्धा गांव में छापेमारी कर 4.92 लीटर विदेशी शराब बरामद की। छापेमारी के दौरान गांव के स्व. भोला महतो का पुत्र संजीत महतो पुलिस को देखकर शराब लेकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन उसने शराब खेत में फेंक दी और फरार हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि आरोपी को नामजद करते हुए मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। वहीं, नगर थाने पुलिस ने बाइपास बांध के समीप एक झोपड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 3.9 लीटर विदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.