बाराबंकी, अप्रैल 14 -- बाराबंकी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन युवतियां लापता हो गईं। परिजनों ने बहला फुसला कर अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर युवतियों व आरोपियों की तलाश में लगी है। परिचित ने किया अपहरण: नगर कोतवाली शहर की रहने वाली एक महिला ने अपनी पुत्री के अपहरण का आरोप पीरबटावन मोहल्ला निवासी इमरान पर लगाया है। पीड़िता ने बताया कि घटना के दिन इमरान उसके घर के पास आया था। वह उसकी पुत्री से बातचीत कर रहा था। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।युवती की तलाश में लगी पुलिस: सतरिख थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भारागंज गांव निवासी अभिषेक उनकी 18 वर्षीय पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले गया है। अभिषेक पहले से उनकी पुत्री से बातचीत करता था। केस दर्ज कर पुलिस युवती व आरोपी की तलाश कर रही है। शादी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.