देवघर, जनवरी 31 -- देवघर, प्रतिनिधि। साइबर थाना पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के तहत पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, संदिग्धों के खिलाफ विभिन्न साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी की जांच चल रही है। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार सभी संदिग्धों के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और एटीएम कार्ड जब्त किए गए हैं। उपकरणों की जांच के लिए साइबर टेक्निकल टीम भेजी गयी है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि आरोपी ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी और मोबाइल के माध्यम से ठगी में शामिल हो सकते हैं। पुलिस के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.