बाराबंकी, फरवरी 3 -- बाराबंकी। अलग-अलग थाना क्ष्ेत्रों में तीन किशोरियों को बहला फुसला कर उनका अपहरण किया गया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने तीनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बड्डूपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री को दो फरवरी की रात गांव का ही अंकित कुमार पुत्र इन्दल सरन, राम नरेश की पत्नी की सहमति से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। आरोप है कि किशोरी घर से लगभग 70 हजार रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवरात भी साथ ले गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उधर देवा थाना क्षेत्र उनकी 15 वर्षीय पुत्री 31 जनवरी की शाम खेत जा रही थी। रास्ते में गांव के ही रविन्द्र पुत्र प्रेम उसे बहला-फुसलाकर मिनी स्टेडियम स्थित शौचालय में ले गया। प...