अलग-अलग टीम बनाकर ऑपरेशन मैगजीन हाउस को किया गया पूरा
कोडरमा, जुलाई 23 -- कोडरमा, डोमचांच। हिन्दुस्तान टीम। बाइक विस्फोट कांड में दो लोगों की मौत के बाद सुलगी जांच की आंच आखिरकार कोडरमा पहुंच ही गई है। छापेमारी से पहले टीम को अलग-अलग मोर्चे पर लगा दिया गया था। एनआईए की एक टीम कोडरमा में शंकर यादव के आवास की सुबह तीन बजे पहले रेकी की। इसके बाद वहां से मैगजीन हाउस पहुंची। यहां कई घंटों तक स्टॉक रजिस्टर, लाइसेंस, बिक्री रिकॉर्ड और विस्फोटक सामग्री के भंडारण व वितरण से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान परत दर परत मामले खुलते गए और एनआईए की टीम उन सारे दस्तावेजों को पुख्ता प्रमाण मानकर अपने साथ समेटते गई। वहीं दूसरी टीम, ठीक गुरुवार की सुबह करीब तीन बजे ही डोमचांच थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव पहुंच गई। वहां भी स्थानीय पुलिस की मदद से पहले रेकी की गई। जब टीम पूरी तरह से संतुष्ट हुई, तब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.