मधेपुरा, फरवरी 1 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीएचसी व अलग-अलग अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र (एपीएचसी) का शनिवार को निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित दो सदस्यीय अलग अलग जांच टीम सीएचसी कुमारखंड के अलावा एपीएचसी रामनगर महेश, रानीपट्टी, भतनी बाजार, रहटा, बेलारी व भोकराहा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच कर वहां पर जांच घर, एक्स रे, दवा वितरण की व्यवस्था का निरीक्षण किया और निजी नर्सिंग होम के कर्मी द्वारा सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीज को गुमराह कर निजी अस्पतालों में लेकर जाने के विभाग को मिली सूचना की पड़ताल भी की। इस दौरान सीएचसी कुमारखंड में डीसीएलआर अनंत कुमार व मुरलीगंज सीएचसी प्रभारी डॉ संजीव कुमार, एपीएचसी रानीपट्टी में बीडीओ प्रियदर्शी राजेश पायरट व डॉ राजेश कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.