एटा, मार्च 17 -- अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वाहन की टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई तो वही दूसरी तरफ भूसा से भरा ट्रैक्टर पलटने से एक अधेड़ की मौत हो गई। अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। थाना मलावन के गांव छछैना निवासी अवनीश (39) पुत्र महिपाल सिंह सोमवार रात को हाइवे स्थित रेस्ट एरिया के पास सड़क पार कर रहे थे। सड़क पार करते समय वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से गंभीर रुप से घायल हो गए। गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एकत्रित लोग घायल को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जिला फिरोजाबाद थाना एका के गांव नगला बावन निवासी राकेश (55) पुत्र गया प्रसाद, देवदत्त, राजा, नंदकिशोर के साथ सोमवार रात को भूसा से भरा ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। थाना मलावन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.