अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, मचा कोहराम
एटा, जून 25 -- एटा, अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। बाइकों की भिड़ंत में घायल किशोर ने आगरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे हादसे में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइकसवार युवक की मौत हो गई। साथी घायल हो गया। दो लोगों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पहली दुर्घटना मंडी समिति के पास बुधवार शाम को हुई। बताया जा रहा है कि दो बाइक आपस में भिड गई। बाइक सवार अंतरिक्ष (16) पुत्र प्रमोद गुप्ता उर्फ टीटू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवारीजन शव को घर ले आए और पुलिस को सूचना दी है। वहीं दूसरी दुर्घटना मारहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.