एटा, फरवरी 28 -- एटा,अलीगंज। मैक्स पिकअप ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो सवार घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दूसरी तरफ स्कूल जा रही छात्रा को बाइकसवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्रा गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल को स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया। शनिवार दोपहर को पुल के नीचे मैक्स पिकअप और टेंपो आपस में टकरा गए। टक्कर लगने से ऑटो सवार किशोर अतुल निवासी सिरसाटिप्पू मिरहची घायल हो गए। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले में जानकारी दी है। दूसरी तरफ कोतवाली अलीगंज के गांव राई निवासी मनोज कुमार की चार वर्षीय बेटी मानवी शनिवार को स्कूल में पढ़ने गई थी। स्कूल से घर लौटते समय सड़क हादसे में घायल हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक ने बच्ची को टक्कर मारी है। घायल की मां पिंकी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.