रामपुर, दिसम्बर 5 -- अलग-अलग जगह पर गुरुवार को हुए सड़क हादसों में दो भाई-बहन समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर अवस्था में घायलों को रेफर कर दिया गया। पहला हादसा गुरुवार को हाईवे स्थित ग्राम लोहापट्टी भागीरथ के समीप हुआ। गांव निवासी अभिषेक स्कूटी से बहन मीनाक्षी के साथ स्कूल जा रहा था। इसी दौरान हाईवे स्थित सर्विस रोड पर सामने से आ रही बाइक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई-बहन घायल हो गए। वहीं मौका पाकर बाइक सवार बाइक लेकर वहां से फरार हो गया। हादसे में दोनों घायलों को मौके पर परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। दूसरा हादसा बुधवार की देर रात नगर के बिलासपुर मार्ग स्थित एक मंडप के समीप हुआ। नगर के मोहल्ला नसीराबाद निवासी अश्वनी रस्तोगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.