मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- मीनापुर। थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर सिवाइपट्टी पुलिस ने छापेमारी कर 84*75 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। थानेदार त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि रानीखैरा नदी किनारे झाड़ी से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। एसआई मनोज कुमार के बयान पर पुलिस ने पांच लोगों को नामजद किया है। वहीं, टेंगरारी गांव से पुलिस ने पौने 4 लीटर विदेशी शराब के साथ विरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीटीसी राजकुमार गुप्ता के बयान पर केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.