अलग-अलग जगहों से 170 लीटर देसी शराब बरामद
जहानाबाद, मई 20 -- मेहंदिया निज संवाददाता। जिले के परासी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पुलिस ने कुल 170 लीटर देसी शराब बरामद की है। हालांकि कार्रवाई के दौरान शराब कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे। परासी थानाध्यक्ष मोहम्मद सिराज आलम ने बताया कि मसदपुर सोन दियारे से एक बोरे से लगभग 100 लीटर देसी शराब बरामद हुई। वहीं दूसरी कार्रवाई थाना क्षेत्र के रूपी बिगहा गांव में की गई। वहां सब्जी के खेत में छुपा कर रखी करीब 70 लीटर देसी शराब बरामद की गई। यह भी पढ़ें- अलग-अलग जगहों से 170 लीटर देसी शराब बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.