अलग-अलग जगहों से हत्या के प्रयास के आरोपी गिरफ्तार
बलिया, मार्च 23 -- बलिया। अलग-अलग थानों की पुलिस ने सोमवार को हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। बांसडीहरोड, हिसं के अनुसार इलाके के गोठहुली निवासी चांदनी को 19 मार्च की रात उसी गांव के आदित्य उर्फ लड्डू और प्रकाश ने चाकू मारकर घायल कर दिया। लड़की के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही थी। बताया जाता है कि पुलिस ने दिउली रेलवे क्रासिंग के पास से आरोपी प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई संदीप कुमार, सिपाही अनिल पाल, संदीप गुप्ता, रमेश मिश्र आदि थे।लालगंज हिसं के अनुसार दोकटी पुलिस ने कृष्णा नगर ढाला के पास से लक्ष्मण छपरा निवासी चंदन सिंह को गिरफ्तार कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.