अलग-अलग जगहों से शराब बरामद, एक गिरफ्तार
आरा, अप्रैल 17 -- बिहिया। निज संवाददाता बहोरनपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात गश्ती के दौरान अलग-अलग जगहों से अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यूपी से गंगा नदी के रास्ते बिहार में शराब लेकर आ रहे तीन पेटी अंग्रेजी शराब को पुलिस ने पुरुषोत्तमपुर गांव के समीप से जब्त कर लिया। हालांकि इस दौरान तीन की संख्या में रहे तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में सफल रहे। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामले को लेकर तीन तस्करों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसके अलावा पुलिस ने लक्षुटोला गांव से छापेमारी कर 375 एमएल मात्रा वाले इंपीरियल ब्लू ब्रांड की तीन बोतल शराब समेत एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया धंधेबाज लक्षुटोला गांव निवासी रामनाथ यादव का पुत्र अर्जुन यादव है, जिसे पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.