पूर्णिया, अप्रैल 2 -- बायसी, एक संवाददाता।बायसी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से शराब की खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष शिवकुमार पासवान ने बताया कि छापेमारी कर एक टेम्पू और एक टोटो से कुल 81 लीटर 30 एमएल विदेशी शराब बरामद की गई। दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बायसी थाना क्षेत्र के डेंगराह निवासी जहांगीर आलम (25 वर्ष) पिता खालिक तथा भवानीपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी जितेंद्र साहनी (28 वर्ष) पिता रामचंद्र सहनी के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल से शराब लाकर पूर्णिया की ओर ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। छापेमारी के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.