सहरसा, मार्च 14 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहमौरा, नवटोलिया और शाहपुर गांव में गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने खुद को पुलिस बताकर दर्जनों बकरी-बकरों की चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन लोग एक उजले रंग की चारपहिया वाहन पर सवार होकर गांवों में पहुंचे थे। घटना के बाद से पशुपालकों में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार शाहमौरा वार्ड संख्या 13 स्थित महादलित टोला में रात करीब डेढ़ बजे एक ग्रामीण की नींद खुली तो उसने वाहन को घूमते देखा। पूछने पर बदमाशों ने खुद को पुलिस बताते हुए अवैध शराब की जांच की बात कही। इसी दौरान उन्होंने लालमोहर राम का एक बकरी और एक बकरा तथा रंजू देवी का एक बकरी चोरी कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार हो-हल्ला सुनकर जब एक अन्य व्यक्ति जागा और पूछताछ की तो बदमाशों ने किसी व्यक्ति पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.