खगडि़या, मार्च 3 -- बेलदौर, एक संवाददाता। पुलिस ने बेला नौबाद, इतमादी एवं पीरनगरा में छापा मारकर लगभग पैंतीस लीटर देसी शराब के साथ इसे बनाने में प्रयुक्त किए जाने वाले सामग्रियों को बरामद कर भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। जानकारी के मुताबिक इतमादी में छापा मारकर देसी शराब एवं चार गैस सिलेंडर, तसला आदि बरामद कर इसमें लिप्त कारोबारी को चिन्हित कर मामला दर्ज करने की कार्रवाई अपना रही है, वहीं बेला नौबाद गांव निवासी नारायण यादव के पुत्र दीपक कुमार के यहां छापामारी कर 25 लीटर देसी शराब एवं पीरनगरा गांव में छापामारी कर दस लीटर देसी शराब के साथ कारोबारी विजय यादव को गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.