भागलपुर, मई 24 -- गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से भारी मात्रा में देसी शराब के साथ के तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया। दोनों जगहों से पुलिस को बाइक से शराब की खेप ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद छापेमारी अभियान चलाकर गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि दोनों जगहों से शराब के साथ दो बाइक भी जब्त किया गया है तथा गिरफ्तार तीनों आरोपी को जेल भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- पुलिस ने नशे में हंगामा करते तीन लोगों को किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...