बगहा, मार्च 25 -- बेतिया। जिले के जगदीशपुर, लौरिया व मझौलिया थाना क्षेत्र से चोरों ने मंगलवार को अलग अलग घटनाओं में तीन बाइक चुरा ली है। चोरो ने जगदीशपुर थाना क्षेत्र से एक बाइक की चोरी कर लिया है। इस मामले में पकड़िया वार्ड नंबर 12 निवासी रामवृक्ष महतो ने एफआईआर दर्ज करायी है। उन्होंने बताया कि 20 मार्च की रात्रि 9 बजे अज्ञात चोरो ने उनके दरवाजे से बाइक को चुरा ली है। इधर लौरिया थाना क्षेत्र के मंगुराहा गांव में ससुराल गये सिरिसिया थाना क्षेत्र के रहनेवाले रविंद्र कुमार की बाइक अज्ञात चोरो ने चुरा ली है। वे शादी समारोह में शामिल होने के लिए वहां गये थे। जबकि मुफस्सिल के पिपरा पकड़ी निवासी हरिलाल मुखिया की बाइक मझौलिया के पंजाब नेशनल बैंक के सामने से अज्ञात चोरो ने चुरा ली है। तीनों मामलो में एफआईआर दर्ज कर पुलिस टीम मामले की छानबीन कर रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.