अलग-अलग जगहों से गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
मोतिहारी, मार्च 19 -- मोतिहारी। मुफस्सिल पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 100 ग्राम से अधिक मादक पदार्थ गांजा को बरामद किया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान एक तस्कर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सैदनगर निवासी विनोद राम है। जबकि हरियन छपना गांव निवासी मिंटु कुमार साह फरार हो गया। मामले में प्रशिक्षु दारोगा सुभाष कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं कमिटी चौक स्थित मिंटु कुमार साह की दुकान से 51 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मुफस्सिल थाना के अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद तस्कर को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.