मुजफ्फरपुर, मई 11 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एनएच-722 रेवा रोड पर सोमवार को सहदानी और मनिकपुर धर्मकांटा के समीप अलग-अलग सड़क हादसे में एक दर्जन लोग घायल हो गए। सहदानी में बाइक सवार मां-बेटा और बेटी घायल हो गई, जबकि मनिकपुर में ट्रक और बस की टक्कर में नौ यात्री जख्मी हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बासदेव पट्टी निवासी मो. जियाउल (30) मां इरफाना खातून (48) और बहन मुस्कान खातून (20) को बाइक से लेकर गोरीगावां स्थित ननिहाल जा रहे थे। समाजसेवी मो. आरिफ उर्फ टुन्ना की मदद से सीएचसी लाया गया, जहां से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। परिजनों ने तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, अंबारा चौक पर ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी। लोगों द्वारा पीछा करने पर मनिकपुर पुलिया के समीप सामने से आ र...