चंदौली, मार्च 20 -- नियामताबाद,हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र में बीते 24 घंटे में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक सहित दो की मौत हो गई। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इसे लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चा हो रही हैं, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।पहली घटना क्षेत्र के संघती गांव के समीप बीते बुधवार की देर रात की है। जहां एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इसमें करीब 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों का इलाज पास के निजी अस्पताल में कराया गया। मृतक के पास से रायबरेली से मुगलसराय तक का रेलवे टिकट मिल...