बलिया, मार्च 19 -- बलिया, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट की घटनाओं में आठ लोग घायल हो गये। घायलों को नजदी के अस्पतालों पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने कुछ को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।शहर से सटे परिखरा निवासी परिखरा निवासी 22 वर्षीय अजीत यादव घर से टहलते हुए रात करीब साढ़े 10 बजे पॉलिटेक्निक तिराहा के पास पहुंचा। बताया जाता है कि वहां पर किसी बात को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर अजीत को घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया।सोहांव, हिसं के अनुसार नरही थाना क्षेत्र के छप्पन के डेरा ( गंगहरा) गांव में आरसीसी रोड के निर्माण को लेकर गुरुवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो...