अलग-अलग जगहों पर मंदिरों को चोरों ने बनाया निशाना
बलिया, अगस्त 25 -- बलिया, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग दो जगहों पर स्थित मंदिरों से चोर कीमती सामान समेट ले गये। वारदात के बाद लोगों में नाराजगी पसर गयी। खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई है। बांसडीह, हिसं के अनुसार सहतवार थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में स्थित प्राचीन पचेव देवी मंदिर में पूजा-पाठ के बाद सोमवार की देर शाम लोग घर चले गये। इसी बीच आधी रात को दाखिल हुए चोर प्रतिमा से चांदी की छतरी और मुकुट लेकर फरार हो गये। मंगलवार की सुबह मंदिर के पुजारी लल्लन दूबे और ब्रजेश दूबे पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। वह अंदर पहुंचे तो छतरी और मुकुट गायब था। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी तथा मामले से पुलिस को अवगत कराया। लोगों में मंदिर में लगे सीसीटीवी की जांच की तो रात करीब साढ़े 12 बजे चद्दर ओढ़कर मूंह बांधे दो चो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.