बलिया, मार्च 11 -- बलिया, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग जगहों पर शादी समारोह में डीजे को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में आधा दर्जन से अधिक बराती घायल हो गये। इस मामले में पुलिस 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है।बांसडीहरोड, हिसं के अनुसार इलाके के बिगही गांव में सोमवार की रात बैरिया थाना क्षेत्र के प्रसाद छपरा गांव से बारात आयी थी। जनवास से बाराती नाचते-गाते लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंचे। वहां पर द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच डीजे पर मनचाहा गाना बजाने को लेकर गांव के कुछ युवकों और बरातियों के बीच विवाद हो गया। कुछ देर बाद लाठी-डंडा लेकर पहुंचे युवकों ने बरातियों पर हमला कर दिया। इस घटना में दूल्हा का भाई 22 वर्षीय रविशंकर का सिर फट गया। मारपीट में बारात में शामिल 18 वर्षीय पीयूष, 26 वर्षीय बबलू साह तथा 2...