खगडि़या, जून 26 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान टीम। जिले के महेशखूंट व बेलदौर थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई अलग-अलग घटनाओं में डूबकर एक अधेड़ सहित दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महेशखूंट थाना क्षेत्र के गौछारी स्थित जरगांव धार में डूबने से गुरुवार को एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक स्थानीय गौछारी पंचायत अंतर्गत मक्कू टोला निवासी प्रयाग मुनि का 56 वर्षीय पुत्र सहेंद्र मुनि बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- खगड़िया: धार में डूबकर वृद्ध की मौत, मातममृत्यु का कारण परिजनों ने बताया कि सुबह धार में स्नान करने गया था। गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत करने के एक घंटे बाद शव को धार से बाहर निकाला। शव बरामद होते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार वह मछली मारने का काम करता था। घटना के...