चतरा, मार्च 12 -- चतरा, प्रतिनिधि। जिले के हंटरगंज और गिद्धौर प्रखंड में दो महिलाओं ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बनी है। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पहली घटना गिद्धौर प्रखंड के सिंधवारी कला गांव की है, जहां 25 वर्षीय पूजा कुमारी ने जहर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पूजा कुमारी के पति पवन कुमार ने बताया कि घटना के समय घर में उनकी पत्नी अकेली थी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ने किस कारण से जहर खाया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। दूसरी घटना हंटरगंज प्रखंड के जोरी सरगम गांव की है। यहां 26 वर्षीय आरती कुमारी ने जहर खा लिया। आरती के पति अनिल दास ने बताया कि आरती का अपनी सास के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात से नार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.