अलग-अलग जगहों पर घर से लापता युवकों का मिला शव
बलिया, सितम्बर 27 -- बलिया, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग जगहों पर घर से कई दिनों से लापता युवकों का शव पड़ा मिला। इसकी जानकारी होते ही मृतकों के गांव-घर में मातम पसर गया। खबर पाकर पहुंची सम्बंधित थाने की पुलिस ने शवों को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों घटनाओं में परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
रेवती में शव की बरामदगी रेवती, हिसं के अनुसार कस्बा के सेनानी पथ मोड़ के पास पुराने कुएं से आ रही दुर्गंध पर आसपास के लोग पहुंचे तो उसमें युवक का शव पड़ा मिला। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी तथा खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गयी। इसके बाद शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया। कुछ देर बाद पहुंची विशुनपुरा (बभनौली) निवासी राजमुनि देवी ने मृतक की पहचान अपने पुत्र 23 वर्षीय संदीप चौहान के रुप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.