बलिया, अप्रैल 6 -- रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग तीन गांवों में दो युवती और एक युवक ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। तीनों के परिजन अचेतावस्था में उन्हें स्थानीय सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाके के सुलुईं निवासी किशोरी ने सोमवार की सुबह किसी वजह से विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसी तरह रविवार की देर शाम दुगाईं गांव की रहने वाली युवती और अठिलापुरा गांव में रात करीब साढ़े 11 बजे युवक ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों की जानकारी उनकी हालत खराब होने के बाद हुई तो अस्पताल पहुंचाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.