नई दिल्ली, जनवरी 15 -- Portronics Launches Adapto 100D: घर हो या ऑफिस, अक्सर देखने में आता है कि अलग-अलग डिवाइस जैसे लैपटॉप, फोन, टैब, पावरबैंक और ईयरबड्स को चार्ज करने के लिए अलग-अलग एडाप्टर और केबल साथ लेकर चलना पड़ता है, जिससे वर्कस्पेस अस्त-व्यस्त लगने लगता है। लेकिन अब ढेर सारे उलझे हुए केबल से आपका पीछा छूट सकता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पोर्ट्रोनिक्स भारतीय बाजार में लेटेस्ट चार्जिंग सॉल्यूशन के तौर पर Adapto 100D लेकर आया है। यह एक 100W डेस्कटॉप चार्जर है, जिसमें स्मार्ट LCD डिस्प्ले है और इसे रोजाना की चार्जिंग जरूरतों को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। मॉडर्न वर्कस्पेस के लिए बनाया गया, यह हाई-स्पीड पावर डिलीवरी, एडवांस्ड GaN टेक्नोलॉजी और कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर को एक साथ लाता है ताकि एक ही, ऑर्गनाइज्ड चार्जिंग ह...